MEET US
🔥 देश-विदेश 107

साहू आरा मशीन पर वन विभाग का छापा, डीएफओ की मौजूदगी में सागौन की लकड़ी सीज

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 07 Aug 2026 ✍️ रिपोर्ट मैनुद्दीन सिद्दीकी महराजगंज
Main News Image

साहू आरा मशीन पर वन विभाग का छापा, डीएफओ की मौजूदगी में सागौन की लकड़ी सीज

महराजगंज जिले के निचलौल कस्बे में दामोदरी पोखर के समीप स्थित साहू आरा मशीन पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। शिकायत मिलने के बाद प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) स्वयं मौके पर पहुंचे और आरा मशीन का गहन निरीक्षण किया।

News Image

निरीक्षण के दौरान परिसर में रखी सागौन की लकड़ियों के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया गया और संदिग्ध पाए जाने पर मौके पर मौजूद सागौन की लकड़ियों को वन विभाग ने सीज कर अपने कब्जे में ले लिया।

कार्रवाई के दौरान वन विभाग की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। डीएफओ ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि जांच में वन अधिनियम का उल्लंघन या किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

News Image

वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब सभी की नजर विभाग की आगे की जांच और कार्रवाई पर टिकी हुई है।

News Image

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!