MEET US
🔥 देश-विदेश 247

तुम्हारा रेप केस पुराना हो गया है... संबंध बना लो तो मेडिकल फिट आएगा! दरोगा पर 376 का मुकदमा दर्ज और सस्पेंड *लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार सलाउद्दीन खान की रिपोर्ट*

📍 उत्तर प्रदेश (लखनऊ) 📅 08 Aug 2026 ✍️ लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार सलाउद्दीन खान की रिपोर्ट
Main News Image

तुम्हारा रेप केस पुराना हो गया है... संबंध बना लो तो मेडिकल फिट आएगा! दरोगा पर 376 का मुकदमा दर्ज और सस्पेंड

*लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार सलाउद्दीन खान की रिपोर्ट*

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ न्याय की आस में थाने की चौखट पर पहुंची एक पीड़िता से खाकी के ही एक रखवाले ने मदद के नाम पर गंदी डिमांड रख दी। दरोगा जी का अश्लील और घिनौना ऑडियो-वीडियो या बातचीत का खेल ऐसा उलझा कि अब आरोपी प्रेमी का तो पता नहीं, लेकिन खुद दरोगा साहब रेप (धारा 376) की धाराओं में फंसकर नप गए हैं। दरोगा पर मुकदमा दर्ज होने के साथ ही उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है और जल्द ही सलाखों के पीछे जाने की पूरी तैयारी है।

क्या है पूरा मामला?

News Image

शादी का झांसा और शोषण: राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के दरबार में गुहार: पीड़िता ने न्याय के लिए जब पुलिस के बड़े अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया, तो जांच का यह संवेदनशील मामला आशियाना थाने के दरोगा धर्मवीर शाही के पास पहुंचा।

दरोगा की घिनौनी करतूत: \"संबंध बना लो, मेडिकल फिट आ जाएगा\"

जब पीड़िता विवेचना (जांच) में शामिल होने थाने पहुंची, तो खाकी की आड़ में बैठे दरोगा धर्मवीर शाही ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाने की सोची। दरोगा ने पीड़िता से कहा—

\"तुम्हारा रेप केस पुराना हो गया है, मेडिकल में कुछ आएगा नहीं, जिससे तुम्हारा प्रेमी बच जाएगा... अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूं।\"

जब युवती ने पूछा कि सर आप क्या मदद करेंगे, तो दरोगा ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए कहा—

\"तुम मुझसे संबंध बना लो, तुम्हारा मेडिकल एक नंबर फिट आ जाएगा और तुम्हारा प्रेमी 6 महीने से बाहर नहीं आ पाएगा।\"

दरोगा की इन गंदी बातों और झांसे में आकर पीड़िता को मजबूरन होटल तक जाना पड़ा और शारीरिक संबंध बनाने पड़े।

अब नप गए दरोगा साहब!

इस काली करतूत के सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। प्रेमी का क्या हुआ यह तो जांच का विषय है, लेकिन खाकी को कलंकित करने वाले दरोगा धर्मवीर शाही के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा सकता है।

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!