अपने ही सिक्कों से खुद को तौलवाकर घिरे सपा नेता राजेश निषाद; पहले \'साड़ी\' तो अब \'सिक्के\' के छलावे से भड़के ग्रामीण
अपने ही सिक्कों से खुद को तौलवाकर घिरे सपा नेता राजेश निषाद; पहले \'साड़ी\' तो अब \'सिक्के\' के छलावे से भड़के ग्रामीण
पनियरा=महराजगंज
पनियरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा नरकटहां के नरकटहां खुर्द में समाजवादी पार्टी के नेता राजेश निषाद का एक अनोखा और विवादास्पद कारनामा सामने आया है। जनता के बीच खुद को लोकप्रिय और वजनदार साबित करने के चक्कर में सपा नेता ने ऐसा छलावा रचा, जिससे उनकी और पार्टी की भारी फजीहत हो रही है।

किसी ग्रामीण ने नहीं दिया चंदा, खुद के ही सिक्कों से तौले गए नेता जी
मिली जानकारी के अनुसार, नरकटहां खुर्द में आयोजित कार्यक्रम में सपा नेता राजेश निषाद पहुंचे थे। जनसमर्थन का दिखावा करने के लिए उन्होंने तराजू पर तौले जाने का ताना-बाना बुना। आमतौर पर नेता को ग्रामीणों या समर्थकों द्वारा सिक्कों से तौला जाता है, लोगों की माने तो कुछ महिलाएं व पुरुष सौ व पचास रुपए की संख्या मे धन दिया था इसके बावजूद सपा नेता अपने साथ में ही सिक्कों का ढेर लेकर पहुंचे थे। तराजू के एक पलड़े पर वे खुद बैठे और दूसरे पलड़े पर अपने ही लाए गए। सिक्कों को रखकर वजन कराया। कुछ लोगों ने बताया की नेता जी खुद अपने सिक्के लाकर तौले जाने का नाटक कर रहे हैं,
साड़ी कांड के बाद अब \'सिक्का कांड\', भड़का महिलाओं का गुस्सा
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह वही गांव है जहां कुछ दिन पहले महिलाओं को साड़ी वितरण का लालच देकर बुलाया गया था। उस समय इस गांव की ज्यादा महिलाओं को साड़ी न मिलने पर महिलाएं बेहद नाराज होकर लौटी थीं। साड़ी कांड के कुछ ही दिनों बाद फिर से गांव पहुंचे सपा नेता ने अपने ही सिक्कों से खुद को तौलवाने का नया ड्रामा रच दिया, जो लोगों की समझ से परे है। और लोगों में पच नहीं रहा है
कुछ लोगों ने बताया कि काफी समय पहले इस क्षेत्र में तेज तर्रार नेता गनपत सिंह व जमुना निषाद को काफी लोग प्रिय होने के वजह से सिक्को से तौला गया था
घटना के बाद से पूरे पनियरा विधानसभा क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और थू-थू हो रही है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है कि जो नेता चुनाव से पहले ही अपने खुद के नकली सिक्कों और ढोंग का सहारा लेकर जनता की आंखों में धूल झोंक रहा है, वह भविष्य में क्षेत्र का क्या प्रतिनिधित्व करेगा?
सपा की नीतियों को पहुंचा रहे नुकसान
क्षेत्रीय लोगों और समाजवादी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मानना है कि राजेश निषाद के इस कृत्य ने न केवल जनता को गुमराह किया है, बल्कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और साख को भी गहरी ठेस पहुंचाई है। फिलहाल सिक्कों से खुद को तौलवाने\' का यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!