MEET US
🔥 उत्तर प्रदेश 111

पनियरा (महराजगंज): अपने ही सिक्कों से खुद को तौलवाकर घिरे सपा नेता राजेश निषाद, \'साड़ी कांड\' के बाद \'सिक्का कांड\' से ग्रामीणों में फूटा गुस्सा

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 10 Aug 2026 ✍️ अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ महराजगंज फ़ोन नंबर 9795061235
Main News Image

​पनियरा (महराजगंज): अपने ही सिक्कों से खुद को तौलवाकर घिरे सपा नेता राजेश निषाद, \'साड़ी कांड\' के बाद \'सिक्का कांड\' से ग्रामीणों में फूटा गुस्सा

​महराजगंज जिले की पनियरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा नरकटहां के नरकटहां खुर्द में समाजवादी पार्टी के नेता राजेश निषाद का एक अनोखा और विवादित मामला सामने आया है। जनता के बीच खुद को लोकप्रिय और वजनदार साबित करने के प्रयास में सपा नेता ने एक ऐसा सियासी ड्रामा रचा, जिससे उनकी और पार्टी की भारी फजीहत हो रही है।

​खुद के सिक्के लाए और खुद ही तराजू पर बैठ गए

News Image

​मिली जानकारी के अनुसार, नरकटहां खुर्द में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सपा नेता राजेश निषाद पहुंचे थे। जनसमर्थन का दिखावा करने के लिए उन्होंने खुद को तराजू पर तौले जाने का नाटक रचा। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नेताजी अपने साथ खुद ही सिक्कों का ढेर लेकर आए थे। तराजू के एक पलड़े पर वे खुद बैठे और दूसरे पलड़े पर अपने ही पैसों से भरे सिक्कों को रखकर वजन कराया। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कुछ महिलाओं व पुरुषों ने 100 और 50 रुपए की संख्या में धन दिया था, लेकिन मुख्य रूप से इस ड्रामे ने जनता को हैरान कर दिया।

​साड़ी कांड के बाद अब \'सिक्का कांड\' से भड़कीं महिलाएं

​ग्रामीणों का आरोप है कि यह वही गांव है, जहां कुछ दिन पहले महिलाओं को साड़ी वितरण का लालच देकर बुलाया गया था। उस दौरान अधिकांश महिलाओं को साड़ी न मिलने पर वे बेहद निराश और नाराज होकर वापस लौटी थीं। उस \'साड़ी कांड\' के जख्म अभी हरे ही थे कि कुछ ही दिनों बाद फिर से गांव पहुंचे सपा नेता ने अपने ही सिक्कों से खुद को तौलवाने का यह नया स्वांग रच दिया, जो अब क्षेत्र में चर्चा और उपहास का विषय बन गया है।

News Image

​क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में इतिहास में कभी कद्दावर और जनप्रिय नेता जैसे गणपत सिंह व जमुना निषाद को जनता के प्रेम और समर्थन स्वरूप सिक्कों से तौला गया था, लेकिन इस तरह खुद के सिक्कों से तौलने का ढोंग पहली बार देखा गया है।

​सपा की साख को पहुंच रहा नुकसान

​इस घटना के बाद से पूरे पनियरा विधानसभा क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों और समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जो नेता चुनाव से पहले ही इस तरह के हथकंडों और ड्रामेबाजी से जनता को गुमराह कर रहा है, वह भविष्य में क्षेत्र का भला क्या करेगा। फिलहाल, यह \'सिक्का कांड\' पूरे जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

News Image
News Image

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!