MEET US
🔥 उत्तर प्रदेश 101

मदरसा जामिया में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को क्रीमी संक्रमण से बचाने के लिए डी.एम./एस.पी.ने किया बड़े अभियान का शुभारंभ

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 10 Aug 2026 ✍️ महराजगंज से सैफुददोजा की रिपोर्ट
Main News Image

मदरसा जामिया में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को क्रीमी संक्रमण से बचाने के लिए डी.एम./एस.पी.ने किया बड़े अभियान का शुभारंभ ...........

News Image

महराजगंज l दिनांक 10 अगस्त 2026 को मुख्यालय स्थित मदरसा जामिया रजविया नूरुल उलूम सिविल लाइन में जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मा. गौरव सिंह सोगरवाल, जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा सम्पन्न की गई l कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. शक्ति मोहन अवस्थी,पुलिस अधीक्षक महोदय भी उपस्थित रहे l मदरसा उपरोक्त में अध्ययनरत प्रत्येक कक्षा के 06वर्ष से लेकर 19 वर्ष आयु तक के सभी छात्र /छात्राओं को उनके बेहतर स्वास्थ्य के सम्बन्ध में अपनी टीम के साथ अहम जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के माध्यम से बच्चों को क्रीमी संक्रमण से बचाने को लेकर उन्हें एलबेंडाजोल टैबलेट खिलाया गया l

News Image

इस अवसर पर श्री तन्मय पाण्डेय,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,महराजगंज व श्री आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद महराजगंज, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - सदर महराजगंज तथा मदरसा प्रबंध समिति के प्रबंधक जनाब शमशुल हुदा खान, जनाब सैयद अली उपाध्यक्ष, जनाब शहाबुद्दीन शाह सदस्य तथा मदरसा कार्यवाहक प्रधानाचार्य सहित सभी मदरसा शिक्षक/कार्मिक भी उपस्थित रहे l अंत में मदरसा प्रांगण में जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक, महोदय व मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महोदय तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद महराजगंज द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया l पौधा लगाकर अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ - साथ जनपद को स्वच्छ और हरित बनाने का संदेश भी दिया l

News Image

आपका... सैफुददोजा, महराजगंज

News Image

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!