MEET US
🔥 उत्तर प्रदेश 103

पनियरा सपा नेता आनंद निषाद ने दंगल में बढ़वाया पहलवानों का मान, कहा— \'माटी से जुड़ा खेल है कुश्ती\'

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 11 Aug 2026 ✍️ अमित कुमार मण्डल ब्यूरो चीफ
Main News Image

पनियरा सपा नेता आनंद निषाद ने दंगल में बढ़वाया पहलवानों का मान, कहा— \'माटी से जुड़ा खेल है कुश्ती\'

महराजगंज,मुजुरी बाजार में जितेंद्र पहलवान के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीय \'अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल\' में मंगलवार को सियासत और खेल का बेहतरीन संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पनियरा विधानसभा के वरिष्ठ सपा नेता आनंद निषाद ने दंगल में पहुंचकर न केवल पहलवानों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि अखाड़े में उतरकर पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ भी किया।

दंगल का मुकाबला राहुल मुजुरी और मेरठ के चर्चित कालिख पहलवान के बीच कुश्ती दंगल हुआ। सपा नेता आनंद निषाद द्वारा हाथ मिलवाते ही अखाड़े में दोनों शूरवीर पहलवानों ने अपना पूरा दमखम झोंक दिया। दांव-पेच और ताकत की इस जंग में 6 मिनट की समय सीमा तक चली कांटे की टक्कर के बाद मुकाबला बराबरी पर छूटा, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गुंजा दिया।

\"माटी का गौरव हैं हमारे पहलवान\" — वरिष्ठ सपा नेता, आनंद निषाद

पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए वरिष्ठ सपा नेता आनंद निषाद ने कहा\"कुश्ती हमारी भारतीय संस्कृति, माटी के गौरव और अनुशासन की प्रतीक है। एक सच्चा पहलवान न सिर्फ शारीरिक बल, बल्कि अटूट मानसिक संयम और निरंतर अभ्यास से तैयार होता है। हमारे ये युवा अखाड़े की मिट्टी को माथे से लगाकर देश की परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं। ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का एक बेहतरीन मंच मिलता है।\"उन्होंने आयोजक जितेंद्र पहलवान और उनकी पूरी टीम को इस भव्य और अनुशासित आयोजन के लिए बधाई दी।इस अवसर पर कुश्ती अनुरागी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रमुख रूप से मनोज पहलवान (प्रधान सतगुर), सतीश चौहान, अनिल जायसवाल, अमरजीत निषाद, संजय कुमार, राजू पासवान, भोला पहलवान, रमेश यादव, जनार्दन सिंह, महेंद्र चौहान, चंद्रशेखर पहलवान, गुड्डू पहलवान, राहुल यादव, रंजीत, सोनू, कन्हैया, रघुराज प्रताप सिंह, अरुण, बिहारी लाल मद्धेशिया, नीरज, आकाश पहलवान, बबलू, वीरेंद्र, अजय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!