MEET US
🔥 उत्तर प्रदेश 37

महराजगंज: निचलौल क्षेत्र के रुद्रौली गांव में बिजली टावर के पास मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, मची सनसनी

📍 उत्तर प्रदेश (महराजगंज ) 📅 11 Aug 2026 ✍️ लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार सलाउद्दीन खान की रिपोर्ट
Main News Image

महराजगंज: निचलौल क्षेत्र के रुद्रौली गांव में बिजली टावर के पास मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, मची सनसनी

निचलौल (महराजगंज): जनपद के निचलौल क्षेत्र के रुद्रौली गांव से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के उत्तर दिशा स्थित सिवान में बिजली के टावर के पास एक 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की पड़ी नजर

News Image

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब कुछ ग्रामीण शौच के लिए सिवान की तरफ गए, तो उनकी नजर शव पर पड़ी। इसके बाद यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक की पहचान स्थानीय निवासी बसंत चौधरी के छोटे बेटे के रूप में हुई है। वह दो भाइयों में छोटा था, जबकि उसकी बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक, मृतक करीब एक सप्ताह पूर्व ही बाहर से अपने घर लौटा था। परिवार में इस अचानक हुई मौतों से कोहराम मच गया है और माता-पिता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

News Image

सामने आ रहे हैं कई तरह के सवाल

चर्चा यह भी है कि घर लौटने के बाद उसने कुछ जरूरी कागजात जला दिए थे। हालांकि, इन बातों और इस दर्दनाक घटना का आपस में क्या संबंध है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी भी एक रहस्य बना हुआ है और इसका स्पष्ट कारण पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की हर एंगल से गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। ND Live न्यूज़ नेटवर्क इस मामले की पल-पल की अपडेट और प्रशासनिक कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है, और जैसे ही कोई आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, हम आप तक सबसे पहले पहुंचाएंगे।

News Image

#महराजगंज #निचलौल #रुद्रौली #संदेहजनक_मौत #बड़ी_खबर #MaharajganjNews #BreakingNews #NDLive

News Image

प्रतिक्रियाएं / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!